Adamway.in
More
विज्ञापनlostboys-studios.com
ज़्यादा
विज्ञापनlostboys-studios.com
ज़्यादा



नोरा फतेही ने कही अपने मन की बात और कहा कि मै इस लड़के से करना चाहती हूं शादी


नोरा फतेही इन दिनों अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। वह इन दिनों करीना कपूर के चैट शो व्हाट वांट वूमेन में पहुंची हैं। जहां उन्होंने अपने जीवन से जुड़े कई हैरान कर देने वाले राज खोले हैं। शो में आगे उन्होंने शादी करने को लेकर भी अपनी दिली ख्वाहिश जाहिर की। नोरा ने यहां बताया कि वह किससे से शादी करना चाहती हैं। जिस पर उक्त लड़के की मां ने कुछ यूं रिएक्शन दिया।


दरअसल नोरा जिस लड़के से शादी करना चाहती है वह कोई और नहीं बल्कि करीना कपूर का लाडला बेटा तैमूर अली खान हैं। नोरा ने कहा कि वह तैमूर से शादी करना चाहेगी। तो इसके जवाब में करीना ने कहा कि वह तो अभी बहुत छोटा हैं इसलिए आपको लम्बा इंतजार करना पड़ेगा। तो नोरा कहती है कि कोई बात नहीं। तैमूर के लिए मैं इंतजार कर लूंगी। नोरा आगे कहती है कि तैमूर काफी क्यूट हैं।

वह मुझे बहुत पसंद हैं। आगे नोरा करीना से ढेर सारी बातें करती हुई नजर आती हैं। इसी दौरान करीना खुलासा करती है कि मैं और मेरे पति सैफ अली खान आपके डांस मूव के दीवाने हैं।


बता दें कि नोरा फतेही बाॅलीवुड में अपने डांस मूव के लिए सबसे ज्यादा फेमस हैं। बीते दिनों उनका एक एलबम सांग नाॅच मेरी रानी रिलीज हुआ था। इस गाने में नोरा एकदम नए डांस स्टेप परफार्म करती हुई नजर आई थी। नोरा फतेही काफी फेमस एक्ट्रेस हैं। वह जल्द ही अजय देवगन की फिल्म भुज द प्राइड ऑफ़ इंडिया में नजर आएगी।।

नोरा फतेही ने अपने करियर की शुरुआत हिंदी फिल्म रोर- टाइगर्स ऑफ़ द सुंदरबन्स से की थी। उसके बाद वह तेलुगु फिल्म टेम्पर में नजर आई। इसके बाद वह तेलुगु फिल्म किक 2 और बाहुबली में भी नजर आ चुकी हैं। 

1 Comments

  1. I see the greatest contents on your blog and I extremely love reading them.
    iron fencing

    ReplyDelete

Post a Comment

Previous Post Next Post